अगर तुम journalism में हो या बनना चाहते हो, तो एक skill है जो सबसे ज़रूरी है — interview लेना सीखना। एक अच्छा interview वही होता है जहाँ सवाल सच्चे हों और जवाब दिल से निकलें। इसमें थोड़ा experience चाहिए और थोड़ी समझ।
Research हमेशा पहले करो
Interview लेने से पहले सामने वाले के बारे में जान लो। कौन है, क्या काम किया है, हाल में क्या चर्चाएँ चलीं — जितना ज़्यादा पता होगा, उतना अच्छा पूछ पाओगे। बिना तैयारी के जाओगे तो सवाल फीके लगेंगे और सामने वाला भी interest नहीं लेगा।
सवाल आसान रखो
कई लोग इतने complex सवाल पूछते हैं कि सामने वाला खुद भूल जाता है कि पूछ क्या लिया गया। Simple और साफ सवाल हमेशा सही जवाब दिलाते हैं। कोशिश करो सवाल ऐसे हों कि जवाब खुलकर आए, हाँ या ना में नहीं।
सुनना सीखो
Interview सिर्फ सवाल पूछने का नाम नहीं है। अगर ध्यान से सुनोगे तो बीच में ही कई नए सवाल अपने-आप निकल आएंगे। कई बार सबसे अच्छा जवाब तब मिलता है जब तुम बीच में रुककर थोड़ा और सुनते हो।
माहौल हल्का रखो
अगर सामने वाला घबराया हुआ है तो बात कभी खुलकर नहीं होगी। शुरुआत में हल्की बात करो, थोड़ा casual रहो। जैसे दोस्त से बात करते हैं। जब माहौल आरामदायक होगा तो जवाब सच्चे आएंगे।
Respectful रहो
हर बात पूछी जा सकती है, बस तरीका सही होना चाहिए। कभी-कभी tough सवाल भी politely पूछे जा सकते हैं। तुम्हारा tone बहुत matter करता है। याद रखो, journalism में dignity बहुत जरूरी है।
Notes या recording ज़रूर रखो
Interview खत्म होने के बाद आधे लोग details भूल जाते हैं। इसलिए notes लो या recording रखो (permission लेकर)। बाद में quotes सही लिखने में काम आएगा।
Practice करते रहो
पहले कुछ interviews में गलती होना normal है। हर बार कुछ नया सीखो — tone, timing, pause, eye contact। जितना ज़्यादा practice करोगे, उतना natural बनोगे।
अच्छा interviewer वही होता है जो सवाल नहीं ठोकता, बात करता है। Interview एक बातचीत है, लड़ाई नहीं। जब सामने वाला आराम से बोलेगा, तब असली कहानी बाहर आएगी। उम्मीद है जब आप next interview करेंगे तो ये सब याद रखेंगे ताकि वो और भी beter हो और लोगों को पसंद आये|
If you love writing about media, stories, and people, then Write For Us News is open for your voice. Start writing now because people out there are eager to learn more about happenings around the world.