SMD (Surface Mount Device) Components, Resistors Diodes, Coils, Capacitors in Mobile Motherboard | मोबाइल मदरबोर्ड में SMD (सरफेस माउंट डिवाइस) 0, रजिस्टर, डायोड, कॉइल, कैपेसिटर

SMD (Surface Mount Device) Components, Resistors Diodes, Coils, Capacitors in Mobile Motherboard

मोबाइल के सभी SMD Components के नाम और टैस्टिंग

Yeh Blog उन फ्रेशर्स के लिए है जिनको बेसिक कंपोनेंट के बारे में तो नॉलेज है लेकिन कुछ-कुछ कंपोनेंट की टेस्टिंग वह नहीं जानते हैं| बग कॉइल और बूस्ट कॉइल दोनों एक जैसे ही दिखेंगे लेकिन आप इसको देख के नहीं पहचान सकते ना ही इसकी टेस्टिंग करके पहचान सकते हो कि यह बक है या बूस्ट है | जो हमारे मैकेनिक भाई हैं कुछ-कुछ कंपोनेंट की टेस्टिंग वह भी नहीं जानते | आपको स्टेप बाय स्टेप उस कंपोनेंट के बारे में बताऊंगा और उसकी टेस्टिंग जीएनडी से और डायरेक्ट दोनों चीजें आपको इस Blog में बताऊंगा तो पहले हम देखते हैं कि हम कौन-कौन से कंपोनेंट के बारे में इस वीडियो में डिस्कस करने वाले हैं|

  • Diodes Types and Testing (डायोड के प्रकार और परीक्षण)

  • Capacitors

  • Resistors

  • Coils

ऑल एसएमडी एंड्राइड कंपोनेंट  टाइप्स  and टेस्टिंग (All SMD Android Component Types and Testing) 

जिसमे पहले हम डायोड के बारे में देकते है की कितने प्रकार के होते है और इनकी टेस्टिंग कैसे होती है | 

1. Diodes Types and Testing (डायोड के प्रकार और परीक्षण)

1. रेक्टिफायर डायोड (Rectifier Diode)

लाइट सेक्शन के आसपास आपको देखने को मिलेगा इसकी टेस्टिंग जो होती है अगर आप इसको जीएनडी (GND) से टेस्ट करते हो तो दोनों साइड दोस्तों आपको वैल्यू मिलेगी अगर आप इसको डायरेक्ट चेक करते हो| पीसीबी से निकाल के तो एक साइड आपका खाली आएगा और दूसरी साइड दोस्तों आपका वैल्यू आएगी|

2. जीन डायोड (Zener diode)

अगर हम पीसीबी में लगे लगे टेस्टिंग करते हैं तो सेम कैपेसिटर की तरह इसकी दोस्तों टेस्टिंग होती है जीएनडी पर हमें रेड वायर रखना है और ब्लैक वायर से एक साइड बीप मिलना चाहिए और दूसरी साइड वैल्यू मिलनी चाहिए|

3. एलईडी डायोड LED Diode:

एलईडी डायोड की टेस्टिंग हमें हमेशा डायरेक्ट ही करनी है अगर आप मल्टीमीटर को बर्जर पर सेट करके और उसको डायरेक्ट अगर चेक करते हो अगर प्लस से प्लस टच हो गया तो आपकी एलईडी ग्लो कर जाएगी लाइट जल जाएगी | 

4. फोटोडायोड (Photodiode)

फोटोडायोड नॉर्मली हमारे में सेंसर का काम करता है जैसे आप कॉल पर बात करते हैं और कॉल पर बात करते हुए जैसे ही आप अपने फोन को कान में लगाते हैं आपकी लाइट तुरंत ही बंद हो जाती है यह प्रोटेक्शन के लिए होता है कि कॉलिंग के टाइम पर आपका कॉल डिस्कनेक्ट ना हो या कोई और बटन आपका दबे नहीं इसलिए लाइट हमारी बंद हो जाती है यह काम होता है हमारा फोटोडायोड का जिसकी टेस्टिंग हम चालू फोन पर ही कर सकते हैं | 

5. टीवीएस डायोड - TVS Diode

टीवीएस डायोड देखने में तो दोस्तों सेम जीन डायोड की तरह ही देखने को मिलेगा अगर हम बोर्ड पर लगे लगे इसकी टेस्टिंग करते हैं तो जीएनडी पर हमें रेड वायर रखना है और ब्लैक वायर से अगर हम टेस्टिंग करते हैं तो एक साइड आपको बीप करेगा दूसरी साइड वैल्यू मिलेगी|

2. कैपेसिटर Capacitor

कैपेसिटर की टेस्टिंग सेम Zener diode की तरह ही होती है जीएनडी पर रेड वायर रख के अगर हम इसकी टेस्टिंग करते हैं तो वन साइड दोस्तों बीप मिलेगा और दूसरी साइड वैल्यू मिलेगी| दोनों साइड अगर बीप कर रहा है तो आपका कैपेसिटर शॉर्ट है|

कृपया नोट करे:

कपैसिटर अगर पीसीबी में लगा होगा और सीरीज में लगा है तो दोनों साइड वैल्यू आएगी|

और अगर पैरेलल में लगा होगा तो एक साइड वैल्यू एंड एक साइड कोई वैल्यू नहीं आएगी मल्टीमीटर में 

3. फ्यूज रजिस्टर Fuse Resistance

फ्यूज रजिस्टर को अगर हमें चेक करना है दोस्तों तो हमें मल्टीमीटर को बर्जर पर सेट करके और अगर हम इसको डायरेक्ट चेक करते हैं तो हमें बीप की साउंड सुनाई देगी अगर इसको हम जीएनडी से टेस्ट करेंगे दोस्तों तो जीएनडी से दोस्तों दोनों साइड आपको वैल्यू मिलनी चाहिए |

4. ईएमआई फिल्टर (EMI Filter) or पैक कॉइल (Pack Coil)

ईएमआई फिल्टर जिसको हम पैक कॉइल के नाम से जानते हैं दोस्तों पैक कॉइल हमारा दो कॉइल को मिलके बनता है अगर दोस्तों इसे हम डायरेक्ट चेक करते हैं तो एक सिरा हमें मल्टीमीटर का ऊपर रखना है दूसरा नीचे रखना है दोस्तों यह बीप की साउंड हमें आनी चाहिए एक साइड से और दूसरी साइड से भी अगर हम यहां पर रखते हैं और दूसरी प्रोप हम इसके ठीक अपोजिट नीचे रखते हैं तो यह बीप की साउंड हमें सुनाई देनी चाहिए तो हमारा ये एमआई फिल्टर ओके माना जाएगा| और यह ज्यादातर हमारा बीटीबी कनेक्टर के आसपास देखने को मिलता है जिसकी लाइन हमारी सीपीयू से कनेक्ट होती है |

5. रेजिस्टेंस Resistance -  रज़िस्टर Resistor

रेजिस्टेंस आपको पता होगा हमारा दो टाइप का पाया जाता है एक हमारा एलवीआर होता है और दूसरा एचवीआर

Mobile Phone LVR Resistor

एलवीआर से हम क्या समझते हैं तो दोस्तों आप देख सकते हो एलवीआर 50 ओम्स (50 Ohms) का रेजिस्टेंस होता है मतलब 50 ओम् तक की वैल्यू वाले जितने भी रेजिस्टेंस आपको मिलेंगे सभी एलवीआर होंगे और दोस्तों एलवीआर की यह खास बात होगी अगर आप इसको डायरेक्ट चेक करते हो तो आपको बीप की साउंड सुनाई देगी यह है हमारा एलवीआर की पहचान |

Mobile Phone HVR Resistor

एचवीआर दोस्तों 50 ओम से ऊपर की वैल्यू वाले जितने भी रेजिस्टेंस आपको मिलेंगे वह हमारे एचवीआर में आते हैं जिसमें आपको बीप की साउंड सुनाई नहीं देगी लेकिन दिखेगा सेम रेजिस्टेंस जैसा ही अगर इसको हम टेस्ट करते हैं जीएनडी से तो दोस्तों दोनों साइड हमें वैल्यू मिलेगी और अगर इसे हम डायरेक्ट चेक करते हैं तो दोनों साइड से सेम वैल्यू आनी चाहिए अगर दोनों साइड से सेम वैल्यू नहीं आती तो हमारा रेजिस्टेंस खराब है |

6. कॉइल  - PCB Coils

आपको पता होगा कॉइल हमारे फोन में कई टाइप के देखने को मिलते हैं ब्लैक कॉइल है  and कलर कॉइल है,  बक कॉइल है,  बूस्ट कॉइल है सारे के सारे ये हमारे कॉइल में आ जाते हैं | अगर कॉइल की टेस्टिंग अगर हम करेंगे डायरेक्ट बोर्ड पर लगे लगे अगर हम डायरेक्ट चेक करते हैं तो दोस्तों वह बीप की साउंड हमें सुनाई देगी तो समझ जाएंगे कि हमारा कॉइल ओके है| अगर बीप की साउंड सुनाई नहीं देती तो Samaj जाना आप कि हमारा कॉइल बीच से ब्रेक है |

कलर कॉइल Color Coil

कलर कॉइल जो कि हमारा नेटवर्क सेक्शन या किसी भी ब्लूटूथ और वाईफाई के सेक्शन में आपको ज्यादा से ज्यादा देखने को मिलेगा जो कि हमारे सिग्नल को फिल्टर करने का काम करता है अगर इसकी भी हम डायरेक्ट टेस्टिंग करते हैं तो दोस्तों यह बीप की साउंड हमें सुनाई देनी चाहिए अगर इसको हम जीएनडी से टेस्ट करते हैं दोस्तों कॉइल को तो जीएनडी पे हमें रेड वायर रखना है मल्टीमीटर का जीएनडी पे हमें रेड वायर इसलिए रखना होता है क्योंकि जो हमारी सप्लाई होती है हमेशा रिवर्स में काम करती है तो इसलिए जीएनडी पर हमें रेड वायर रख के और ब्लैक वायर से अगर हम कॉइल को टेस्ट करते हैं दोस्तों तो दोनों साइड से वैल्यू मिलनी चाहिए तो इसका मतलब हमारी कॉइल ओके है |

बक कॉइल और बूस्ट कॉइल Buck Coil & Boost Coil 

इन दोनों में आपको फर्क देखने को मिलता है जो कि ये अलग-अलग सेक्शन में पाए जाते हैं बक कॉइल और बूस्ट कॉइल दोनों एक जैसे ही दिखेंगे लेकिन आप इसको देख के नहीं पहचान सकते ना ही इसकी टेस्टिंग करके पहचान सकते हो कि यह बक है या बूस्ट है |

इसकी खास बात यह है कि इसको हम पहचाने कैसे ?

सवाल सबसे बड़ा यह उठता है कि इसको हम पहचाने कैसे ?

बक कोइल Buck Coil

जो हमारा होता है हमेशा पावर सेक्शन में आपको देखने को मिलेगा बग कइल कीय खास बात होती है कि इसमें जो वायर का राउंड होता है वो वायर हमेशा इसमें मोटी वायर लगाई जाती है और मोटी वायर की यह खासियत होती है दोस्तों कि वोल्टेज को कम करता है और एंपियर को बढ़ा देता है जो कि पावर सेक्शन में हमें एंपियर की ज्यादा जरूरत पड़ती है|

बूस्ट कॉइल Boost Coil 

अब ये दोस्तों बूस्ट कॉइल जो होता है इसमें पतली वायर होती है अब इसकी खास बात यह होती है कि पतली वायर की वजह से यह वोल्टेज को ज्यादा से ज्यादा इंक्रीज करता है और एंपियर को कम करता है जो कि आपको लाइट सेक्शन के आसपास देखने को मिलेगा बूस्ट कॉइल दोस्तों अगर हम इसकी टेस्टिंग करते हैं तो हम अगर डायरेक्ट टेस्ट करेंगे इसको तो डायरेक्ट टेस्ट करने पे बीप के साथ कुछ वैल्यू शो करेगा ये तो इसका मतलब हमारा बक और बूस्ट कॉइल ओके माना जाता है|